pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सभी सरकारी व अर्द्धशासकीय कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं। इससे मरीजों व नागरिकों को परेशानी हो रही है। मरीजों की सुविधा के लिए पुणे के ससून अस्पताल के डीन अब खुद सर्जरी कर रहे हैं।
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते राज्य भर के अस्पतालों की तरह पुणे के ससून अस्पताल में भी सेवाएं ठप हो गई हैं। ससून अस्पताल में 99 फीसदी नर्सों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है। ऐसे में अब डीन डॉ.संजीव ठाकुर खुद सर्जरी कर रहे हैं। कल ससून अस्पताल में 39 छोटी और 13 बड़ी सर्जरी की गईं। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर आज सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकारी विभागों के सैकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पुणे के ससून अस्पताल के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं।
ससून अस्पताल में 99 फीसदी नर्सों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है। ससून अस्पताल ने बताया है कि वह आज शाम तक इंतजार करेगा और अगर नर्सें हड़ताल से वापस काम पर नहीं लौटीं तो वे बाहर से 700 नर्सों को अस्थाई सेवा के लिए बुलाएंगे। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मुख्य मांग को लेकर राज्य सरकार, अर्धशासकीय, जिला परिषद, राजस्व, नगर निगम आदि सहित सरकार के करीब 32 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे राज्य भर में सरकारी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।