Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल रॉय और उनके परिवार पर बीती रात जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में डॉ रॉय और उनके परिवार के कुछ सदस्य जख्मी हो गए। पिंपरी पुलिस ने क्रॉम काम्पलेंट दर्ज किया गया।
कालभोरनगर में गुरुवार की रात डांडिया के लिए बने मंडप को हटाने का काम चल रहा था। इसके बाद बल्ब बिछाया गया। उसी समय रॉय की बहू कार से आयी और उनकी कार बल्ब के ऊपर से जा टकराई और बल्ब टूट गया। इतनी बात को लेकर मंडपवाला ने अपने कुछ समर्थक को बुलाया और डॉ.रॉय और उनके परिवार पर हमला करवाया।
अपनी आत्मरक्षा के लिए डॉ.रॉय और उनका परिवार हमले का मुकाबला किया। जिसमें करीबन 8 लोगों के जख्मी होने की खबर है। देर रात तक दोनों गुट पिंपरी थाना में मौजूद रहे। बीती रात मंडपवाला रमेश राउत और रॉय ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ पिंपरी थाने में आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है।