Pune News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) हिंजवाड़ी में एक आईटी कंपनी के सामने फुटपाथ पर पति ने धारदार चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने वाली पत्नी का नाम सविता नामदेव राठौड़ (उम्र 30) है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी पति नामदेव राठौड़ (उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी सांगली, वर्तमान में हिंजवाड़ी) को हिरासत में लिया है। घटना हिंजवाड़ी फेज-3 में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और हिंजवाड़ी थाने के बीच शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सांगली का रहने वाला राठौड़ दंपत्ति फिलहाल हिंजवाड़ी में रह रहा है। आरोपी नामदेव शराब का आदी है। शनिवार की रात उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी सविता पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल सविता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंजवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया।