तलेगांव(व्हीएसआरएस न्यूज) सास बहु की लड़ाई में बहु ने सास की ब्लॉउज से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बांधकर चार दिनों तक छत पर रखा। जब शव से बदबू आने लगी तो उसने पति की मदद से शव को पास की झाडी में फेंक दिया। यह दर्दनाक घटना तलेगांव दाभाड़े में शुक्रवार को घटी और मामला रविवार को सामने आया। बेबी गौतम शिंदे की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला की बहु पूजा मिलिंद शिंदे और महिला के बेटे मिलिंद गौतम शिंदे के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेबी और उसकी बहु पूजा में हमेशा झगड़ा होता था। झगड़ा होने के बाद सास ने बहु और पोते को मारा। इस बात से गुस्से में आयी बहु ने ब्लॉउज की मदद से सास की गला दबा कर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर 4 दिन तक छत पर रखी। बदबू आने के बाद पास की झाडी में फेंक दी। यह वारदात पडोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में बहु और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित शिंदे अपनी मां बेबी,भाई मिलिंद और भाभी पूजा और भतीजे आयुष के साथ रहता है। अमित की मां और भाभी में घरेलु बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद होने के बाद बेबी दो दो दिन घर से बाहर रहती थी।
गुस्सा शांत होने के बाद वह वापस आती थी। शुक्रवार को फिर से सास और बहु में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान पूजा ने पुराने ब्लॉउज की मदद से बेबी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर बिल्डिंग की छत पर रख दिया। शाम को जब अमित काम से वापस आया तो उसने मां के बारे में पूछा। पूजा ने बताया कि उसके साथ झगड़ा होने के बाद उसकी मां घर से चली गई है। इसी दौरान छत से बदबू आने लगी। तीन दिनों में पूजा ने पति के साथ मिलकर सीढ़ियों से नीचे लायी औरपास के जंगल झाडियों में फेंक दिए। पूरी सीढ़ियों में गंदगी होने की वजह से दोनों ने मिलकर पूरी सीढ़ियों को धोया। जब अमित ने पूछा की सीढ़ियों को क्यों धो रही हो?तब पूजा ने घटी घटना की जानकारी दी। इसके बाद अमित ने पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत दर्ज करायी।