Alandi news आलंदी(व्हीएसआरएस न्यूज) राष्ट्रवीर संघ,मरकल शाखा में जेष्ठ शुद्ध त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह मनाया गया। राष्ट्रवीर संघ के कोच अशोक महाराज पवार के मार्गदर्शन में शिव-युग के हथियार जैसे लाठी,तलवारबाजी,दंडपट्ट भाला आदि की कालाबाजी का प्रदर्शन प्रत्यक्ष रुप से दिखाया गया। लड़कियों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। ऐतिहासिक फिल्म फाइट मास्टर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक नितिन शेलार (मनकर्णी का,झासी के राजा) की देखरेख में संपन्न हुआ।
साथ ही रणरागिनी कु.अंकिता हनुमंत भुजबल ने आज जिजाऊ होती तो नामक विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन मरकल शाखा की निदेशक श्रीमती अपर्णा भुजबल ने किया। श्रीमती अपर्णा भुजबल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस हथियार प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियां अपनी और दूसरों की रक्षा कर सकती हैं।
अशोक महाराज ने कहा कि सशस्त्र हथियारों की कलाबाजी दिखाकर लडकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को मानवंदन दी। लडकियां हथियारों के प्रशिक्षण लेकर खुद और दूसरों की रक्षा कर सके,प्रशिक्षण देने के पीछे मूल उद्देश्य यही है। महाराज का राज्याभिषेक उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया।