Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के चिंचवड़ विधानसभा चुनाव प्रमुख शंकर जगताप ने पिंपलेगुरव और नवी सांगवी क्षेत्रों में अधूरे और विभिन्न लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस संबंध में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। शंकर जगताप ने अधिकारियों के ध्यान में यह भी लाया कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कुछ कार्य भी आंशिक स्थिति में हैं।
नगरसेवकों के कार्यकाल में पिंपलेगुरव और नवी सांगवी में कई विकास कार्य शुरू किए गए। हालांकि पालिका पर प्रशासक का शासन शुरू होने के बाद से इन विकास कार्यों पर थोड़ा विराम लग गया है। अधिकांश कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। जिससे क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से भाजपा के चिंचवड़ विधानसभा चुनाव प्रमुख शंकर जगताप ने स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राजापुरे,पूर्व नगरसेवक सागर अंगोलकर,अंबरनाथ कांबले की उपस्थिति में पालिका अधिकारियों द्वारा पिंपलेगुरव और नवी सांगवी में किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की। आंशिक स्थिति में कार्यों के संबंध में पालिका अधिकारियों से चर्चा की।
नवी सांगवी में कृष्णा चौक,कृष्णा चौक से एम. के होटल तक सीवेज चैनलों का काम,सांगवी फाटा से सांगवी तक 12 मीटर चौड़ी सड़क को पूरा करने की मांग की। यह भी अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था कि पिंपलेगुरव में सुदर्शननगर चौक पर 8 से 80 पार्क में खिलौने और व्यायाम उपकरण टूट गए थे। इसी तरह अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया कि स्मार्ट सिटी के तहत पिंपलेगुरव में चल रहे कुछ कार्य आंशिक स्थिति में हैं।
इस अवसर पर नगर अभियंता मनोज सेठिया,अधिशासी अभियंता अनिल शिंदे,उप अभियंता विजय कांबले, राहुल पाटिल,चंद्रकांत मोरे आदि उपस्थित थे।