Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) सेवा विकास बैंक घोटाले मामले में ईडी की जांच में बाधा डालने दस्तावेज नष्ट करने के आरोप में ईडी जांच टीम ने अमर मूलचंदानी समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद सभी लोगों का मेडिकल कराया गया। अशोक साधुराम मूलचंदानी (आयु- 57 वर्ष), मनोहर साधुराम मूलचंदानी (आयु- 61 वर्ष) सागर मनोहर मूलचंदानी (आयु- 26 वर्ष) हिरासत में लिया है।
अमर मूलचंदानी के दो भाई और एक बेटे तथा एक वकील ईडी की हिरासत में होने की खबर है। ईडी अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया जब वे शुक्रवार को सेवा विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी से पूछताछ करने पहुंचे तो पहले दरवाजा नहीं खोल रहे थे,साक्ष्य नष्ट कर दिया गया,जांच के दौरान सरकारी काम में बाध पहुंचाने का काम किया ऐसी चर्चा है। इस कारण से ईडी अमर मूलचंदानी के दो भाइयों और भाई के एक बेटे,एक वकील को रात में जांच में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया है। साथ ही दो और महिलाओं की गिरफ्तारी की संभावना है। रात में नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया गया।
शुक्रवार को ईडी ने पिंपरी-चिंचवड़ स्थित सेवा विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी के घर पर छापेमारी की। यह पता चला कि जाली दस्तावेजों के आधार पर निदेशकों के साथ मूलचंदानी ने 124 ऋण आवंटित मामले में 400 करोड़ से अधिक का घोटाला होने के शक पर ईडी ने छापेमारी की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने इस मामले में अमर मूलचंदानी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने पहले मूलचंदानी जमानत पर बाहर आया था और शुक्रवार को ईडी ने उस पर छापा मारा था। आरबीआई द्वारा प्रशासक नियुक्त किए गए इस बैंक में हजारों जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसे हुए हैं। अमर मूलचंदानी का फिलहाल पुणे के ससून अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें ईडी ने हिरासत में ले लिया है।