Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) नशा निरोधक दस्ते ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 10 लाख 64 हजार रुपये कीमत का 41 किलो गांजा जब्त किया है। इस संबंध में भोसरी व महालुंगे एमआईडीसी थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पहली कार्रवाई भोसरी गांव में की गई। एक व्यक्ति द्वारा गांजा रखने की सूचना मिलने पर पुलिस ने संजय मोहन शिंदे (उम्र 36 वर्ष निवासी भोसरी) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 31 किलो 268 ग्राम वजनी 7 लाख 81 हजार 300 रुपए का गांजा जब्त किया गया है। सूरज झंजाल से यह गांजा लाने पर उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
दूसरा ऑपरेशन महालुंगे एमआईडीसी थाना क्षेत्र के वसुली फाटा में चलाया गया। एक व्यक्ति गांजा बेचने आ रहा था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने रवींद्र काशीराम राठौड़ (उम्र 38 वर्ष निवासी कडूस मूल गांव अकोला निवासी) को सप्लाई करने पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक दुपहिया वाहन, 10 किलो 104 ग्राम गांजा कुल दो लाख 82 हजार 600 रुपये मूल्य का जब्त किया गया। विकास बाले और पठारे के यहां से यह गांजा लाने पर उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। नशा निरोधक दस्ते ने दोनों अभियानों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख 64 हजार 300 रुपये कीमत का 41 किलो 372 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.संजय शिंदे,अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी,पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे,सहायक पुलिस आयुक्त बाबासाहेब कोपनार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाले, उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर दलवी, राजन महाडिक, दिनकर भुजबल, संतोष दीघे, संदीप पाटिल, मनोज राठौड़, मयूर वाडकर, संतोष भालेराव, विजय दौडकर, प्रसाद कलाटे, दादा घास, प्रसाद जंगिलवाड़, रणधीर माने, मितेश यादव, सदानंद रुद्राक्ष, अशोक गरगोटे, कपिलेश इग्वे, पांडुरंग फुंडे की टीम ने की।