Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में पे एंड पार्क पार्किंग पॉलिसी मुद्दे को लकेर विपक्ष भाजपा को घेरता हुआ नजर आ रहा है। पिंपरी चिंचवड़ शहर में 1 जुलाई से शहर के 450 जगहों पर पे एंड पार्क योजना लागू की गई है। इस योजना को लेकर आज मुख्य विपक्षी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने मनपा भवन पर जमकर भाजपा और इस योजना का विरोध प्रदर्शन किया। महापालिका भवन परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर भाजपा के विरोध में प्रदर्शन किया।
आम जनता को लुटा जा रहा है। पे एंड पार्क के नाम पर पैसा वसूलने की इस योजना का हम तीव्र विरोध करते हैं और इस योजन को बंद करने की करते है।
विरोध मोर्चा का नेतृत्व खुद शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे पाटिल,स्थायी समिति पूर्व सभापति प्रशांत शितोले,विरोधी पक्षनेता राजू मिसाल,राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल वाकडकर,वर्तमान,पूर्व नगरसेवक,पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुछ समय तक मनपा का मेनगेट बाधित रहा।
पार्किंग पॉलिसी के अंतर्गत शहर में कुल 450 जगहों पर पार्किंग स्पॉट बनाए गए हैं। इनमें 13 मुख्य सड़कें व फ्लाईओवर के नीचे वाली कुछ जगहों का समावेश है। मनपा के कंस्ट्रक्शन बीआरटीएस विभाग के माध्यम से पार्किंग पॉलिसी को क्रियान्वित किया जा रहा है। यह निर्णय पुलिस कमिश्नर व संबंधित अधिकारियों एवं मनपा आयुक्त की संयुक्त बैठक में लिया गया। पार्किंग पॉलिसी के क्रियान्वयन हेतु निर्मला ऑटो क्रेन सेंटर की नियिुक्त की गई है।
शहर को क्या फायदा?
– वाहनों की सुरक्षा की समस्या का समाधान निकलेगा
– सड़क पर अतिक्रमण पर लगाम लगेगा
– यातायात को अनुशासित करने में मददगार
– सड़कें ट्रैफिक फ्री होंगी
– लावारिस वाहनों की समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी
– ट्रैफिक पुलिस की मदद होगी,काम का बोझ कम होगा
– अवैध वेतन पार्किंग पर अंकुश लगाया जाएगा।
पार्क दरें (प्रति घंटा) इस प्रकार हैं:
– दुपहिया और तिपहिया वाहन – रु 5
– चौपहिया – रु 10
– टेंपो और मिनी बस – रु 25
– ट्रक और निजी बसें – रु 100
साथ ही रात में पार्किंग का शुल्क भी कम किया जाएगा।