National News कच्छ,गुजरात(व्हीएसआरएस न्यूज) गुजरात के कच्छ में भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने ओखा के पास एक ईरानी बोट से 425 करोड़ का ड्रग्स जब्त किया है। इस नाव से 61 किलो हेरोइन की तस्करी की जा रही थी। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को नाव में ड्रग्स रखे जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। भारतीय तटरक्षक बल ने तब से दो गश्ती जहाजों के माध्यम से इस अभियान को अंजाम दिया है।
एक अधिकारी के मुताबिक,ओखा तट से 340 किलोमीटर दूर देर रात भारत की समुद्री सीमा में एक संदिग्ध नौका देखी गई। आईसीजी के जहाजों ने नाव को रुकने को कहा। लेकिन तभी ईरानी नाव के चालक ने भागने की कोशिश की। वहीं तटरक्षक बल ने यह अहम कार्रवाई की।
कोस्ट गार्ड की एक बोट ने ईरानी बोट का पीछा किया। इसके बाद आईसीजी के जहाजों ने नाव को घेर लिया। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव में ईरानी नागरिक भी थे। उसके पास ईरानी नागरिकता का सबूत है। इस ईरानी नाम को पांच सदस्यों और एक ड्राइवर के साथ पकड़ा गया है। इन सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाव में 61 किलो हेरोइन थी जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को ओखा ले जाया गया है।