पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) बेरोजगारी से परेशान होकर एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर खुदखुशी की है। यह घटना पुणे के लोणी कालभोर पुलिस ठाणे अंतर्गत आज सुबह 11 बजे करीब घटी है। हनुमंत दर्याप्पा शिंदे (उम्र 38) ऐसा शख्स का नाम है।पत्नी प्रज्ञा हनुमंत शिंदे (उम्र 28) और बेटा शिवतेज हनुमंत शिंदे (उम्र 1) मृतकों का नाम है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमंत ने पहले पत्नी प्रज्ञा शिंदे को गला दबाकर मौत के घट उतारा उसके बाद बेटे शिवतेज का चाकू से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में दर्याप्पा अर्जुन शिंदे ने लोनी कालभोर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिंदे परिवार मूल सोलापूर के रहने वाले है। कामधंधे के चलते पुणे में कुछ महीने पहले पुणे के कदमवाक वस्ती में किराए से रहने आये थे। पिछले कुछ दिन से हनुमंत शिंदे बेरोजगारी से लेकर परेशान थे। इसके चलते हनुमंत शिंदे ने रविवार की सुबह 11 बजे के करीब पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारकर खुद आत्महत्या कर ली है।स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही आगे की जाँच में जुटी है।