पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी के संत तुकारामनगर के अशोक बैंक के संस्थापक अशोक शिलवंत का आज सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। पिंपरी में पूर्व भूमि अभिलेख अधीक्षक पद पर रह चुके है। कई साल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। धम्म आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। समाज के दबे कुचले,गरीब जरुरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे।
आज सुबह घर में थे उसी समय अचानक हार्टअटैक आया। अस्पताल में ले जाने से पूर्व ही जीवन ज्योति बुझ गई। अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र एक पुत्री का हराभरा परिवार छोड गए। राष्ट्रवादी कांग्रेस की नगरसेविका सुलक्षणा धर शिलवंत के पिता थे। सामाजिक कार्यकर्ता मानव कांबले और मारुति भापकर ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। बौद्ध संस्कृति आंदोलन को भारी क्षति पहुंची है जो कभी पूर्ति नहीं की जा सकती। गौतम बुद्ध उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ऐसी भावना मानव कांबले ने व्यक्त की।