Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड स्मार्ट सिटी की एक रात की बारिश ने पोल खोलकर रख दी। शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश के पानी का जलजमाव से आम नागरिक परेशान हैं। कहीं पेड गिरे तो कहीं वाहन पानी में समा गए। रात 10 बजे से सुबह तडके लगातार भीषण बरसात हुई। सुबह स्कूली बच्चे,कामगारों को परेशानी का सामना करना पडा। कई वाहनों के इंजन में पानी घुसने से गाडियां जलजमाव में बंद पड़ गई। धक्का मारते लोगों को देखा गया।
स्पाईन रोड कुदलवाडी ब्रिज के नीचे दो फीट पानी का जलजमाव देखने को मिला। वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर आधा किमी का सफर तय करना पडा। जुनी सांगवी परिसर में नीचले स्थानों पर जलजमाव की शिकायतें मिली है। कई दो पहिया वाहन पानी में फंस गए। जिसको चालकों को धक्का मारकर उस पार ले जाना पड़ा। स्मार्ट सिटी बनाने में अब तक अरबों रुपये स्वाह हो गए। लेकिन आज भी शहर की सडकें हल्की बारिश से उखड़ जाती है। जानलेवा गड्डे दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे है। कासारवाडी के शंकरवाडी पुल के नीचे इसी तरह 1 फीट जलजमाव देखा जा रहा है। राहटणी में पेड़ गिरने की घटना घटी। पिंपरी चिंचवड शहर में 31 मिमि बारिश गिरने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
पालिका के संबंधित ठेकेदार,अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय गड्डों को पाटने के लिए अलग से बजट खर्च करना पडता है। मनपा आयुक्त शेखर सिंह शहर में हुए जलजमाव का किसी ईमानदार अधिकारी से सर्वे कराएं और घटिया,योजना अभाव के हुए काम के लिए संबंधितों को दंडात्मक कार्रवाई करें।