Pimpri पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड पुलिस ने जाली नोट बनाने वाली अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र समेत गुजरात राज्य में कार्रवाई करके 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। निगडी पुलिस ने 32 लाख 67 हजार के जाली नोट बरामद किए है।
गोरख दत्तात्रय पवार उम्र 30,विठ्ठल गजानन शेवाले उम्र 38,जितेंद्र पानीग्रे्रही उम्र 36,राजू उर्फ रंजित सिंग परमार उम्र 38,जितेंद्र कुमार नटवरभाई पटेल उम्र 26,किरण कुमार कांतीलाल पटेल उम्र 38 ऐसे गिरफ्तार आरोपियों के नाम है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार निगडी परिसर के ओटा स्कीम इलाके में एक व्यक्ति जाली नोट लेकर आने वाला है ऐसी जानकारी निगडी पुलिस को मिली। पुलिस ने उस पर नजर रखते हुए 23 जून की रात ग्राहक की तलाश में आने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी गोरख पवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से 2 हजार रुपये की 50 हजार नकली नोट बरामद हुई। वहीं उसके पास एक दो पहिया वाहन में 4 बंडल नोट बरामद हुए। पुलिस ने नोट को एक बैंक से परीक्षण किया तो पता चला कि यह जाली नोट है। इसके बाद पुलिस ने गोरख पवार को गिरफ्तार करके 5 लाख 86 हजार के जाली नोट बरामद किए।
पूछताछ में यह बात सामने आयी कि पवार को यह जाली नोट सातारा जिले में रहने वाले उसके दोस्त विठ्ठल शेवाले ने दी थी। पुलिस ने आरोपी विठ्ल शेवाले को ठेभेवाडी पाटण तहसील से गिरफ्तार किया। शेवाले के पास से 3 लाख 70 हजार के जाली नोट बरामद हुए। इसी कडी में पुलिस ने पूछताछ जारी रखी और नालासोपारा के पूर्व वसई परिसर से जितेंद्र को मुंबई पुलिस के दहशतवाद विरोधी दस्ता ने गिरफ्तार किया। पिंपरी चिंचवड पुलिस ने वसई पुलिस से जितेंद्र को ट्रांसफर कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि जितेंद्र को उसके साथी राजू परमार गुजरात से जाली नोट भेजता था। लेकिन उसका ठिकाना पुलिस को नहीं पता चला। पुलिस ने गुजरात के मोहसाना के एक लॉज में नकली ग्राहक बनकर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। उसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि राजू बनसकाटा जिले के पारनपूर शहर में है। वहां जाकर राजू परमार को गिरफ्तार किया और उससे 15 लाख 93 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किया। परमार ने यह जाली नोट जितेंद्र व किरण कुमार से लिए थे। दोनों को घर से हिरासत में लिया।
24 जून से निगडी पुलिस ने यह कार्रवाई शुरु की थी जिसके बाद लगातार 18 दिन कार्रवाई चली। निगडी पुलिस ने सातारा,पुणे,मुंबई,गुजरात में दबिश देकर 2 हजार वाली जाली नोटे 1042,500 वाली नोट 929 ऐसे कुल मिलाकर 32 लाख 67 हजार जाली नोट और लैपटॉप,कलर प्रिंटर,दोपहिया वाहन ऐसा कुल मिलाकर 33 लाख 37 हजार का माल जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी मंचक इप्पर,एसीपी सागर कवडे के मार्गदर्शन पर निगडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड,पुलिस निरिक्षक कृष्णदेव खाडे,पुलिस निरिक्षक डॉ.संजय तूंगार,सहायक पुलिस निरिक्षक लक्ष्मण सोनवणे, उपनिरिक्षक आर बी बामबले,कर्मचारी किशोर पडेल,विक्रम जगदाले,आनंद सालवी,सतीश ढोेरे,राजू जाधव,विनोद होनमारे,राहुल मिसाल,विजय घोडके,रमेश मावस्कर आदि की टीम ने की।