Mumbai News: मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) आज ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों ने बताया कि शाम के सात बजे राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां दोनों नेता शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार और मंत्रियों की शपथविधि बाद में होगी। आज फिलहाल देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले गोवा से एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचे और उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद फडणवीस और शिंदे सीधा राजभवन पहुंचे हैं। यहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वे पांच साल मुख्यमंत्री थे,फिर अजित पवार के सहयोग से एक दिन का मुख्यमंत्री बने।