मुंबई क्राइम ब्रांच ने छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को गिरफ्तार किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गिरोह का एक मामला मुंबई में सामने आया था जिसमें उसके गुर्गे फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़प लेते थे उसी गिरोह में ये भी शामिल था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी 25 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली गई। जांच के दौरान दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़े पांच लोगों को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है।