नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के महानायक और पद्मश्री सुंदरलाल बहुगुणा का आज दु:खद निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों से वे कोरोना संक्रमित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी है। बहुगुणा का जीवन सादगी और करुणा की भावना से जुडा रहा। प्राकृति की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।
उतराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाले सुंदरलाल बहुगुणा ने 70 के दशक में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। इसी दौर में चिपको आंदोलन हुआ। उत्राखंड के गढवाल में हिमालय में पेडों की कटाई को रोकने के लिए बडा आंदोलन खडा किया। महिलाएं पेडों की कटाई को रोकने के लिए पेडों से चिपक कर खडी हो गई। इसके बाद इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पड गया।