मांझागढ़। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिला मुखिया संघ के अध्य्क्ष प्रतिनिधि अनुज सिंह ने थावे प्रखंड के धतींगना पँचायत के मुखिया सुखल महतो का अपराधियों के द्वारा हत्या के बाद एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि अपराध नियंत्रण पर सरकार पूरी तरह से फेल है।राज्य सरकार एवं जिला प्रशाशन जनप्रतिनिधियों को सरकार सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करे।
श्री सिंह ने बताया कि आज सुबह अपराधियो ने जिस तरह धातिंगना पंचायत के मुखिया सुखल महतो का हत्या किया वो जिला मुखिया संघ के लिए दुखद है। जिला प्रशासन उक्त घटना को जांच कर दोषी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करें नहीं तो जिला मुखिया संघ व्यापक पैमाने पर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयारी करेगा।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जिला मुखिया संघ का एक प्रतिनिधि मंडल गोपालगंज जिला पदाधिकारी से मिलकर सभी जनप्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस देने का मांग करेगा जिससे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की गारंटी हो।मौके पर- जिला मुखिया संघ के संरक्षक अर्जुन सिंह, जिला मुखिया संघ के अजित रॉय, कुचायकोट प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह, थावे प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना जी, मुखिया मंटू गिरी, मुखिया मनीष गुप्ता, मुखिया शिब्ली नोमानी जी, पूर्व मुखिया रंजन सिंह, प्रदीप सिंह तेलियाबाध, आदि लोग मौजूद थे।