नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) पश्चिम बंगाल में आज अंतिम आठवें चरण की वोटिंग खत्म हो गई। एग्जिट पोल सी वोटर ने जो आंकडे पेश किए हैं उसके अनुसार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हैट्रिक होने जा रही है। कुल 294 सीटों में से टीएमसी के खाते में 152 से 164 सीटें जाती नजर आ रही है। वहीं भाजपा को 109 से 125 सीटें मिल सकती है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन को 25 सीटें मिल सकती है।
तमिलनाडू में डीएमके कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल मिलता दिखाई दे रहा है। इस गठबंधन को 160 से 170 सीटें मिल रही है। जबकि जयललिता की एआयडीएमके को मात्र 58-70 सीटें ही मिल रही है। भाजपा को केवल 3 सीटें मिल रही है। असम में मोदी का जादू चलता दिखाई दे रहा है यहां भाजपा गठबंधन को 58-71 सीटें मिल रही है। जबकि कांग्रेस गठबंधन को 55-66 सीटें मिलती नजर आ रही है। असम में कांटों की टक्कर देखने को मिल रहा है। केरल में एलडीएफ दोबारा सत्ता की वापसी करता नजर आ रहा है। इसको 71-77 सीटें मिल रही जबकि यूडीएफ को 62-68 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुडेचरी में भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। कुल 30 सीटों में 19-23 और यूपीए को 6-10 सीटें मिल रही है। 2 मई को पांच राज्यों में हुए चुनाव की गिनती होगी। अब देखना होगा कि सी वोटर सर्वे कितना पास कितना फेल साबित होता है।