पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र,गुजरात समेत कई राज्यों में रोजी रोटी के लिए बसे लाखों यूपी,बिहार की जनता पर बर्बरता से अत्याचार हो रहा है। सरकार किसी दल की रही हो अत्याचार पर अंकुश नहीं लगा। महाराष्ट्र की राजनीति में जब तक यूपी बिहार के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तब तक अत्याचार होता रहेगा। इसलिए अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र के सभी चुनाव में हम अपना उम्मीदवार मैदान में उतारें। ऐसा एलान मुंबई में भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फूल सिंह ने किया।
विश्व श्रीराम सेना कार्यालय में स्वेच्छा भेंट
महाराष्ट्र राज्य में बसे यूपी बिहार के लोगों को संगठित करने के मकसद से कल पिंपरी चिंचवड शहर के चिखली में स्थित विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय कार्यालय में स्वेच्छा भेंट दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने श्रीराम अंकित गमछा,श्रीराम की फे्रम फोटो देकर भव्य स्वागत सत्कार किया। विश्व श्रीराम सेना के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के मंत्रियों को महाराष्ट्र में घुसने नहीं दूंगा
आपको बताते चलें कि फूल सिंह एक लेखक,गायक,कलाकार,राजनेता है। ये वही फूल सिंह है जो 2018 में मुंबई में यूपी बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार को बर्दास्त नहीं कर सके और अपने ही भाजपा के यूपी बिहार से आने वाले मंत्रियों को मुंबई में घुसने नहीं देने की धमकी दी थी। ऐसा एलान करके सुर्खियों में आए थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर खास निशाना साधा और कहा था कि मैं तो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएं.. गिरिराज सिंह महाराष्ट्र में घटना घटेगी तो नहीं बोलेंगे,गुजरात में घटना होगी तो नहीं बोलेंगे,उनके पास सिर्फ एक ही मुद्दा है मुसलमान।
महाराष्ट्र दूध है तो यूपी बिहार शक्कर
फूलसिंह ने कहा महाराष्ट्र अगर हमारी कर्मभूमि है तो यूपी बिहार की धरती जन्मभूमि। अगर महाराष्ट्र दूध है तो यूपी शक्कर है। दोनों के मिलन से मिठास और बढेगी। महाराष्ट्र में विकास की मुख्यधारा से यूपी बिहार के लोग पीछे छूट गए है। अब समय आ गया है कि पालिका चुनाव से लेकर विधानसभा,लोकसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधि मैदान में उतारें और हम अपने समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोडने का काम करें। अगर हम संगठित होकर एक प्लेटफॉर्म पर आ जाएं तो कई प्रतिनिधियों को चुनकर लाने में कोई बडी बात नहीं।
महाराष्ट्र में बसे यूपी बिहार के उद्योजकों से अपील की है कि अगर वे बिहार में व्यापार खोलना चाहते हैं या फिर इंडस्ट्रिज लगाना चाहते है तो वे हरसंभव मदद करेंगे।