पुणे । व्हीएसआरएस न्यूज : पुणे का लोहगांव विमान अड्डा आज 26 अक्टूबर से रात 8 से सुबह 8 बजे तक एक वर्ष के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया। रात की सारी उडानें अब दिन में उडान भरेंगी। इसके अनुसार विमान कंपनियों ने अपने समयसारिणी में परिवर्तन किए है। पुणे,पिंपरी चिंचवड महानगर एक उद्योगनगरी है। देश विदेश से व्यापार के सिलसिले में लोगों का आना जाना होता है। रात के समय विमान सेवा बंद होने के कारण काफी परेशानी उठानी पडेगी। उद्योगपतियों समेत पुणे जिले की जनता में भारी नाराजगी दिखाई दे रही है।
पुणे के लोहगांव विमना अड्डा का दुरुस्ती का काम शुरु है। कई बदलाव और आधूनिक तकनीकि वाले कामों को शुरु किया गया है। सुबह 8 बजे से उडानों की आवाजाही होगी और शाम 5 बजे तक आखिरी उडान होगी। इसके बाद आखिरी यात्री के बाहर निकलने तक विमान अड्डा शुरु रहेगा। विमान अड्डा के संचालक कुलदिप सिंग ने विश्वास दिलाया है कि इससे विमान सेवा में कोई बाधाएं नहीं आएगी।
आपको बताते चलें कि पुणे लोहगांव विमान अड्डा से हर दिन 34 विमानों की आवाजाही होती है। हर दिन 8-9 हजार यात्री यात्रा करते है। कोरोना काल के बाद लॉकडाउन में शिथिलता के बाद वर्तमान में 14 विमानों की उडान शुरु है। सोमवार से नई समय सारिणी विमान कंपनियों की ओर से बनायी गई है। उसे ई मेल,ऑनलाईन के माध्यम से यात्रियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।