पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के जिला अस्पताल ससून में कोरोना पॉजिटिव महिला इलाज के लिए भर्ती थी। अस्पताल के बाथरुम से भागने का प्रयास की। आठवीं मंजिल से नीचे गिरी और मौत हो गई। लेकिन जब वह आठवीं मंजिल से गिरी तो उसकी जान चली गई्। मृतक महिला का नाम दीप्ति काले उम्र 42 है जो एक वकील भी है। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान लगाया है कि भागते समय गिरने से उसकी मौत हो गई्। आठवीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई्। मामला पुणे बंडगार्डन पुलिस में दर्ज किया गया है।
दीप्ति काले और नीलेश शेलार को पुणे के विश्रामबाग पुलिस ने सर्राफ व्यवसायी बलवंत मराठे को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया था। इसके बाद बिल्डर को धमकी देने के लिए उसके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने जिस गिरोह पर मोक्का के तहत कार्रवाई की थी उस गिरोह की दीप्ति काले प्रमुख थी।
कोरोना की रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद दीप्ति को ससून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। वह बाथरूम में गई,काफी देर तक बाहर नहीं निकली।सुरक्षा गार्डों को बता रही थी कि वह नहा रही है। प्रारंभिक अटकलें यह है कि उसने तब खिड़की के कांच को स्लाइड करने और पाइप से उतरने की कोशिश की। हालांकि, हलांकि इस प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह आठवीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गई जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।