पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसलिए हालात को मद्देनजर रखते हुए पुणे में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी। जिले के बाहर और जिलास्तरीय जाने के लिए ई-पास अनिवार्य है। अब तक 9 हजार ई पास दिया जा चुका है। अगर बहुत जरुरी है तो ही यात्रा करें वर्ना घर में रहें सुरक्षित रहें। आयुक्त गुप्ता ने अपने एक टिवट में ऐसा कहा।
पुणे में कल एक ही दिन में 2538 नए कोरोना मरीज पाए गए। दिनभर में 4351 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया। पुणे में 70 लोगों की मृत्यू कल हुई। इसमें से 16 मरीज पुणे से बाहर के थे। 1371 गंभीर मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 47420 है तो कुल 6554 लोगों की मौत हुई। सर्वाधिक ससून अस्पताल में मौत हुई। कुल 2500 में से 600 मरीजों की मौत भर्ती होने से पहले ही हुई। वर्तमान में 477 मरीजों का उपचार ससून में शुरु है।