MUMBAI मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र राज्य कोरोना की दूसरी लहर में मौत के आंकडे में दुनिया के 7 देशों की बराबरी कर रहा है। महाराष्ट्र में मौतों का आंकडा एक लाख पार हो गया है। महाराष्ट्र का यह एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। हलांकि अब कोरोना की रफ्तार महाराष्ट्र में धीमी हो चली है। लेकिन मार्च से मई तीन महिनों में कोरोना ने कोहराम मचाया। कितनों की बेमौत हुई।
अब तक सात देशों में मौतें एक लाख पार हो चुकी है। उसी की बराबरी में महाराष्ट्र आ खडा हुआ है। भारत में 3 लाख 46 हजार 759, ब्राजील में 4 लाख 72 हजार 531, यूनाइटेड किंगडम में 1 लाख 28 हजार 99, इटली में 1 लाख 26 हजार 472, रूस में 1 लाख 21 हजार 365 और फ्रांस में 1 लाख 10 हजार 135 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,19,224 और मृतकों की संख्या बढ़कर 99,512 हो गई है। राज्य में लगातार छठे दिन संक्रमण के मामले 20,000 से नीचे आए। महाराष्ट्र में अब 1,88,027 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, मुंबई में कोविड-19 के 863 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई। देशभर में आने वाले कोरोना के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों में महाराष्ट्र का अब तक सबसे बड़ा योगदान रहा है। कुल मौतों में देखें तो देशभर के आंकड़ों में लगभग 29 फीसदी हिस्सेदारी अकेले महाराष्ट्र की है। शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से 3 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। बता दें कि देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 1 लाख 14 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं इस अवधि में 2 हजार 677 लोगों की जान भी गई है।
Maharashtra equals 7 countries in Corona death case