लोनावला(व्हीएसआरएस न्यूज) लोनावला शहर के संजीवनी हॉस्पिटल के व्यवस्थापक डॉ.अमोल आगरवाल ने मावल के राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक सुनिल शेलके से मुलाकात की। लोनावला शहर में कोरोना की स्थिति और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कोविड नियंत्रण के लिए अधिक सुविधा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। महात्मा फुले जन आरोग्य योजना में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोग्य सुविधा में किसी भी प्रकार से कमी नहीं होने पाएगी ऐसा आश्वासन दिया।
विधायक सुनिल शेलके ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ऑक्सिजन,अन्य वैद्यकीय मदद,महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के बारे में कुछ भी दिक्कतें पैदा हुई तो उसे दूर करने की जवाबदारी मेरी है। लेकिन लोनावला के नागरिकों को योग्य सेवा सुविधा बराबर मिलती रहे ऐसा आदेश सुनिल शेलके ने दिया।
शिष्टमंडल में नगरसेविका शादान चौधरी,राकांपा लोनावला शहरा अध्यक्ष मंजुलाताई वाघ,शहर अध्यक्ष जीवन गायकवाड,वरिष्ठ नेता विलास बडेकर,शिवसेना शहर प्रमुख बालासाहेब फाटक शामिल थे। इन्होंने कोरोाना संकट काल में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की मदद करने का आश्वासन दिया।