पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे और पिंपरी चिंचवड शहर में अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पडती नजर आ रही है। पिछले 15 दिनों से शुरु संचारबंदी,लॉकडाउन का सुखद नतीजे अब सामने निकल रहे है। बाजारपेठ बंद होने से लोगों के मिलने का चैन टूट गया है। जिसका परिणाम यह निकला कि दोनों शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना का हॉटस्पॉट बने पुणे जिले के हालात अब बदल रहे है। कोरोनावायरस की एक और लहर के संकेत हैं। पुणे शहर में पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। नतीजतन,पॉजिटिव दर में गिरावट आयी है। पुणे शहर का पॉजिटिविटी रिकवरी रेट पिछले दो हफ्ते में दोगुना हो गया है। पुणे की पॉजिटिव दर 3 मई को 21 प्रतिशत थी,जो 17 मई को 9 प्रतिशत थी। साथ ही रिकवरी रेट 90 फीसदी पर पहुंच गया है। पुणे शहर में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। फिलहाल पुणे में 18,440 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पिंपरी-चिंचवड़ में भी देखी गई कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट
पिंपरी-चिंचवड़ में भी कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। पिंपरी चिंचवड़ में सोमवार को 846 नए मरीज दर्ज किए गए। तो 2067 लोगों को छुट्टी दे दी गई। शहर में अब तक 3,693 नागरिकों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वर्तमान में शहर में कोरोना के 16,561 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 11,482 मरीज होम क्वारंटाइन हैं और 5097 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुणे में म्यूकोमाइकोसिस(ब्लैक फंगस) के रोगियों के इलाज के लिए स्वतंत्र वार्ड
म्यूकोमाइकोसिस के रोगियों के इलाज के लिए पुणे के ससून अस्पताल में एक अलग वार्ड बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। ससून अस्पताल के वार्ड में 50 ऑक्सीजन बेड,10 आईसीयू बेड और एक अलग सर्जिकल वार्ड है।