पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं के लिए समर्पित यह दिन महिलाओं का सम्मान,आदर,बराबरी का दर्जा देने वाला संकल्प दिन है। महिलाओं के सम्मान में ही हर वर्ष इंटरनेशनल वूमेंस डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वूमेंस डे पर जगह-जगह कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिंपरी चिंचवड शहर के सबसे बडी सामाजिक संस्था विश्व श्रीराम सामाजिक संघटना और स्टार हॉस्पिटल की ओर से आकुर्डी में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को बताया गया कि वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें,साथ ही उनकी शंकाओं का निवारण डॉक्टरों द्धारा किया गया।
स्त्रीरोग जांच,निवारण,उपचार
स्टार हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और विश्व श्रीराम सामाजिक संघटना के राष्ट्रिय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजित स्त्री आरोग्य चेतना शिविर में सैकडों महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उनको स्वास्थ्य और आरोग्य वर्धन के उपायों के विषय में जानकारी दी गई। महिलाओं को समान्य रुप से होने वाले स्त्री रोगों के विषय में जागरूक किया गया। उन्होंने इन रोगों से बचने के उपायों के विषय में जानकारी भी दी। उसके लिए घरेलू उपाय और दिनचर्या में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्टार हॉस्पिटल में महिलाओं का शुगर चेक करना,ईसीजी और कई अन्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार मुफ्त में किया गया। स्टार हॉस्पिटल के डॉक्टर्स,नर्स और स्टाफ ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस मनाया। इस दौरान स्टार हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर अमित वाघ,डॉक्टर रुचा वाघ,डॉक्टर प्रमोद कुबडे,डॉक्टर निघणेकर,विश्व श्रीराम सामाजिक संघटना के राष्ट्रिय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता,व्हीएसआरएस के व्यवस्थापक प्रमोद गुप्ता एवं आरोग्य मंच अध्यक्ष अकरम शेख़ आदि मान्यवर उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पिंपरी विधानसभा महिला अध्यक्षा पल्लवी पांढरे,राष्ट्रीय खिलाडी तृप्ति निंबले,डॉ.रुचा वाघ आदि मान्यवरों का सत्कार डॉ. पंकज गुप्त के हाथों हुआ। कार्यक्रम मे. राहुल गुप्ता,राज चव्हाण और संगठन के अनेक सदस्य और स्टार हॉस्पिटल के स्टाफ उपस्थित थे।
पुरुष प्रधान समाज आधी शक्ति बिन अधूरा-लालबाबू गुप्ता
महिला दिवस के पावन बेला पर विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने महिला शक्ति को नमन करते हुए शुभकामनाएं दी। पुरुष प्रधान समाज चाहे कितना बलशाली बन जाए लेकिन जब तक आधी शक्ति का साथ न मिलें पुरुष का अस्त्तिव आधा अधूरा रहता है। वर्तमान युग में आज भी नारी शक्ति अपने अधिकारों,अस्त्तिव को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों को कूचला,दबाया जा रहा है। हम बराबरी का दर्जा देने की बात करते है लेकिन केवल कागजों में दिखाई देता है प्रत्यक्ष रुप से यह एक सपना लगता है। एक प्रयास महिला सुरक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा की ओेर करने की जरुरत है। ग्रामीण आंचल में आज भी महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बिना इलाज के महिलाएं घर में दम तोड रही है। आइए सलाम करें नारी की अदम्य इच्छाशक्ति को… उसके जीवट को… विषम हालात में जीने की उसकी मजबूती को….स्वतंत्रता का आकाश,सम्मान की धरा,स्नेह की नदी और सुरक्षा का मजबूत कवच जिस दिन महिलाओं को मिल जाएगा उस दिन हम महिला सशक्तिकरण की बात गर्व से कह सकते है।