पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) जापान की जायका कंपनी पुणे मुला-मुठा नदी को प्रदुषणमुक्त,निर्मल जल बनाने का काम का ठेका लिया है। कपनी सिवेज और 11 जगहों पर एसटीपी प्लांट निर्मित करेगी। कंपनी ने 15 साल तक इस परियोजना के मेंटेनंस की जिम्मेदारी भी ली है। ठेका का अनुमानित रकम 1511 करोड पहुंच चुका है। इसके पहले जो टेंडर निकाला गया था वह 50 प्रतिशत अधिक होने के चलते रद्द हुआ था। अब एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया होने जा रही है। आगामी 31 मार्च को पुणे के पालिका स्थायी समिति में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
राष्ट्रीय नदी संवर्धन कार्यक्रम के तहत शहर में बहने वाली मुला मुठा नदियों को प्रदुषणरहित बनाने के लिए जायका कंपनी ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरु किया है। 2015 में 190 करोड 26 लाख का कर्ज मामूली व्याज दर पर केंद्र सरकार के सहयोग से पुणे मनपा को उपलब्ध कराने का काम किया। 841 करोड 72 लाख का अनुदान मनपा को मिलेगा।
2016 में मान्यता मिलने के बाद एसटीपी प्लांट के साथ जोडने वाले सिवेज का काम 6 भागों में टेंडरिंग के लिए तैयार हुआ था। पिछले साल दिल्ली में एक बैठक हुई जिसमें यह तय किया गया कि टेंडर नए शिरे से फिर से निकाला जाना चाहिए। जिसके कारण अब मूल टेंडर की रकम से 305 करोड अतिरिक्त रकम बढने की बात कही जा रही है। देखभाल दुरुस्ति के 216 करोड बढने का अनुमान लगाया गया है।