पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर के एक पब में नाइट कर्फ्यू और कोरोना नियमों की धज्जियां उडाने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस एक्शन में आते ही 104 लोगों पर कार्रवाई की। इस पब में देर रात तक चली पार्टी जबकि रात 11 से 6 बजे तक कर्फ्यू लगा है और रात 11 बजे के बाद होटल,रेस्त्रा,बार,पब खोलने पर प्रतिबंध लगा है। इसके बावजूद पब मालिक को किसी का खौफ नहीं।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देखा कि वहां सोशल डिस्टेनसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था। पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने 104 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि यह पब हडपसर के मोहम्मद वाडी इलाके में है। रात भर जश्न का दौर चला। पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन एक हजार के आसपास आ रही है। कोरोना नियंत्रण के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार हर दिन प्रशासन के साथ बैठकें कर रहे है। लेकिन जनता है कि मानती नहीं। अपने मौजमजा के लिए सारे नियमों को तोडने में देेर नहीं लगा रही।