पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले के ससून,औंध,कमला नेहरु,रुबी हॉल हॉस्पिटल समेत 31 केंद्रों पर टीक लगाने का काम शुरु हुआ। पुणे शहर में महापौर मुरलीधर मोहोल के हाथों कमला नेहरु हॉस्पिटल में टीका अभियान का उद्घाटन हुआ। पहली वैक्सीन लगवाने वाले ने कहा कि उनको कोई तकलीफ नहीं हुई। कोई साइड इफेक्ट महसुस नहीं हुआ। पुणे के महापौर ने बताया कि शहर को 48 हजार डोज प्राप्त हुए है जबकि 16 लाख डोज की आवश्यकता है। पुणे में 500 बूथ बनाए गए है।
इन 8 केंद्रों पर टीकाकरण शुरु
राजीव गांधी अस्पताल
कमला नेहरू अस्पताल
रूबी हॉल क्लिनिक
बी जे मेडिकल कॉलेज तथा ससून अस्पताल
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल
भारती अस्पताल
नोबेल अस्पताल
कै जयाबाई नानासाहेब सुतार प्रसूतिगृह,कोथरुड
पुणे के ससून हॉस्पिटल के डीन डॉ तांबे ने भी आज वैक्सीन लगवाई है।
पुणे के ससून हॉस्पिटल के डीन डॉ तांबे ने भी आज वैक्सीन लगवाई है।
राज्य में पहला कोरोना रोगी पुणे में पाया गया था। हालांकि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए पुणे में उसी सीरम संस्थान ने वैक्सीन कोविशिल्ड विकसित किया और देश को कोरोना से राहत दी। उदघाटन के इस अवसर पर महापौर मुरलीधर मोहोल,विभागीय आयुक्त सौरभ राव,पुणे पालिका आयुक्त विक्रम कुमार उपस्थित थे। पुणे जिले सहित दोनों शहरों में 31 केंद्रों पर पहले चरण में कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पुणे शहर में 55 हजार कर्मचारियों को पंजीकृत किया गया है और 22 हजार कर्मचारियों को आज शहर के आठ केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान आज पुणे जिले में शुरू किया गया।जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख जिला अस्पताल,औंध अस्पताल में टीकाकरण अभियान की पहली लाभार्थी वैशाली कारडिले का टीकाकरण कर अभियान शुरू किया गया था। डॉ. संजय देशमुख,उप निदेशक,स्वास्थ्य विभाग,डॉ.अशोक नंदापुरकर,जिला सर्जन,जिला स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ. भगवान पवार, अतिरिक्त जिला सर्जन डॉ. वर्षा डाइपोड,टीकाकरण अभियान के समन्वयक डॉ. नितिन बिलोलिकर,कोविड -19 के मुख्य चिकित्सक किरण खलाटे,अधीक्षक श्रीमती जाधव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
कोविड पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का आज टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के 31 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो गया है। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सत्र में 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। आज शाम तक पुणे जिले के 31 केंद्रों पर 3100 लोगों को टीका लगाने की योजना है।