पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) –पुणे जिला कोरोना के नए केस मामले में देश के अन्य जिलों को पछाडने के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना झंडा गाड दिया है। जी हां! चौंकाने वाला यह सत्य है कि पुणे में जो नए मरीजों के मिलने की रफ्तार देखी जा रही है वो दुनिया के 207 देशों के मुकाबले आगे निकल चुकी है। मतलब पुणे जिला में जो कोरोना के भयावह स्थिति है वो 207 देशों की तुलना में सर्वाधिक है।
पुणे जिले में आज से दिनभर धारा 144 और रात भर कर्फ्यू लागू हो गया है। पुणे जिले में मिनी लॉकडॉउन 7 दिनों तक जारी रहेगा। जगह जगह कोरोना जांच सेंटर खोले जा रहे है। पुणे के हालात कंट्रोल से बाहर होते जा रहे है। ाभ 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना टीका लगाने की भव्य तैयारी की जा रही है।
पुणे शहर में पिछले 24 घंटे के भीतर 9,086 नए कोरोना मरीज पाए गए। जबकि सटे पिंपरी चिंचवड शहर में कल 2500 से ज्यादा नए मरीज और 19 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में अब 5 लाख 51 हजार कोरोना रोगियों की संख्या हो गई है। इस दौरान 58 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकडा बढकर 10,097 पार हो गया है। पुणे के दगडूशेठ गणपति हलवाई मंदिर में भक्तों की एंट्री शनिवार सुबह से ही रोक दी गई है। लोग मंदिर के बाहर से दर्शन कर जा रहे हैं।
पुणे में आज से नए नियम
अगले सात दिनों तक सभी होटल, रेस्तरां, बार बंद रहेंगे। हालांकि, पार्सल सेवा जारी रहेगी। मॉल और सिनेमा हॉल 7 दिनों के लिए बंद।
स्कूल और कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे, लेकिन परीक्षाएं समय पर होंगी।
7 दिनों तक धार्मिक स्थल बंद रहेंगे झचझचङ बस सेवा 7 दिनों के लिए बंद।
केवल आवश्यक सेवाएं फिर से शुरू बाजार भी हफ्तों तक बंद रहेगा।
शादियों और अंतिम संस्कार को छोड़कर कोई भी सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
शाम छह से शाम छह बजे तक कपर्दू रहेगा केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी हालांकि, होम डिलीवरी जारी रहेगी।
शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक आवश्यक चीजों को छोड़कर सब कुछ बंद है।
पुणे में पार्क सुबह के टाइम खुले रहेंगे।