पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्तालय में क्षयरोग जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि क्षयरोग किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकता है लेकिन कुछ सावधानियां और औषधोपचार से इसे टाला जा सकता है।
पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अतिरिक्त वैद्यकीय अधिकारी डॉ.पवन सालवे के हाथों डॉ. रॉबर्ट कॉक की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण करके उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ.बालासाहेब होडगर,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,सामाजिक सुरक्षा पथक प्रमुख वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल कुबडे,आयएमए के डॉ. दिलीप कामत,डॉ.सुहास माटे,डॉ.देवधर उपस्थित थे। इस अवसर पर सेल्फी विथ मॉस्क का सेल्फी निकालकर आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने उद्घाटन किया। अनियमित औषधोपचार से एमडीआर टीवी होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए दवाईयां नियमित लेने की आवश्यकता है। ऐसा आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने अपना विचार व्यक्त किए।
डॅ.बालासाहेब होडगर कार्यक्रम का प्रस्तावना भाषण दिया। कार्यक्रम का नियोजन डॉ.ढोणे मैडम के मार्गदर्शन में सभी एनटीइपी कर्मचारी,अधिकारी ने की। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किशोर गवली ने किया। चंद्रशेखर सरवदे ने आभार माना।