National नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) आखिरकार अमिताभ बच्चन को अपने पिता-माता की निशानी बंगला को बेचने की नौबत क्यों आन पड़ी। जी हां! बच्चन ने दिल्ली स्थित गुलमोहर पार्क के सोपान नामक बंगला को 23 करोड में बेच दिया। अमिताभ के पास वर्तमान में 5 बंगले है। सोपान बंगला को Nezone ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर ने 23 करोड में खरीद लिया।
7 दिसंबर 2021 को बदेर ने इस बंगले का रजिस्ट्रेशन कराया है। आपको बताते चलें कि हरिवंशराय बच्चन अपनी पत्नी तेजी बच्चन के साथ कई सालों तक इसी बंगले में रहे। अमिताभ का कहना था कि मुंबई में रहने की वजह से दिल्ली वाले बंगले की देख रेख करना कठिन हो रहा था।
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। दूसरा बंगला प्रतीक्षा है,जहां वे जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। उनका तीसरा बंगला जनक है,जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है।