• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Thursday, May 19, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home संस्कृति

कब है बसंत पंचमी सरस्वती पूजा

जानिए महत्व, पूजन विधि और पौराणिक कथा

Vsrs News by Vsrs News
2022/01/28 13:01:35
in संस्कृति
117 1
0
कब है बसंत पंचमी सरस्वती पूजा
44
SHARES
738
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

दिल्ली ।व्हीएसआरएस संवाददाता: हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की। स्तुति से वेदों की ऋचाएं बनीं और उनसे वसंत राग। इसलिए इस दिन को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। 5 फरवरी दिन शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। बसंत का सीधा सा अर्थ है सौन्दर्य, शब्द का सौन्दर्य।
वाणी का सौंदर्य। प्रकृति का सौंदर्य। प्रवृत्ति का सौंदर्य। प्रकृति के आंचल में जब अनेकानेक पुष्प मुस्कारते हैं, जब कोयल की कूक कानों में मिठास घोलती है, जब पेड़ पुष्प अपना परिधान बदलते हैं और जब वाणी मधुरता का अमृतपान कराती है ,तो सुनते देखते ही पहला शब्द निकलता है वाह।।। अद्भुत।।। विलक्षण।। अनुपम। वास्तव में यही बसंत है तभी तो इसे ऋतुराज की संज्ञा दी गई है। रितु विचिका में दो ऐसे मास हैं, जो हमारे मन को सीधे सीधे प्रभावित करते हैं। एक सावन और दूसरा बसंत, दोनो ही मास को साहित्य, समाज, समरसता, संगीत और सकारात्मकता से जोड़ा गया है। कालीदास से लेकर आज तक के अनेक रचनाकारों को ये मास आनंदित करते हैं।

बसंत के पर्व का विस्तार अधिक है क्योंकि इससे और भी बहुत से सकारात्मक तत्व जुड़े हैं। मां सरस्वती वाणी एवं ज्ञान की देवी हैं। ज्ञान को संसार में सभी चीजों से श्रेष्ठ कहा गया है, इस आधार पर देवी सरस्वती सभी से श्रेष्ठ हैं। कहा जाता है कि जहां सरस्वती का वास होता है वहां लक्ष्मी एवं काली माता भी विराजमान रहती हैं। इसका प्रमाण है माता वैष्णो का दरबार जहां मा सरस्वती,मा लक्ष्मी,मा काली ये तीनों महाशक्तियां साथ में निवास करती हैं। जिस प्रकार माता दुर्गा की पूजा का नवरात्रि में महत्व है उसी प्रकार बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का महत्व है।

सरस्वती पूजा के दिन यानी माघ शुक्ल पंचमी के दिन सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक एवं छात्रगण सरस्वती माता की पूजा एवं अर्चना करते हैं। सरस्वती माता कला की भी देवी मानी जाती हैं अत: कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी माता सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं। छात्रगण सरस्वती माता के साथ-साथ पुस्तक, कापी एवं कलम की पूजा करते हैं। संगीतकार वाद्ययंत्रों की, चित्रकार अपनी तूलिका की पूजा करते हैं।

बसंत पंचमी की पौराणिक कथा

सृष्टि की रचना के समय ब्रह्माजी ने महसूस किया कि जीवों की सर्जन के बाद भी चारों ओर मौन छाया रहता है। उन्होंने विष्णुजी से अनुमति लेकर अपने कमंडल से जल छिड़का, जिससे पृथ्वी पर एक अद्भुत शक्ति प्रकट हुई। छह भुजाओं वाली इस शक्ति रूप स्त्री के एक हाथ में पुस्तक, दूसरे में पुष्प, तीसरे और चौथे हाथ में कमंडल और बाकी के दो हाथों में वीणा और माला थी। ब्रह्माजी ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, चारों ओर ज्ञान और उत्सव का वातावरण फैल गया, वेदमंत्र गूंज उठे। ऋषियों की अंतः चेतना उन स्वरों को सुनकर झूम उठी। ज्ञान की जो लहरियां व्याप्त हुईं, उन्हें ऋषिचेतना ने संचित कर लिया। तब से इसी दिन को बंसत पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

वंसत पंचमी पर पीले रंग का महत्व

ग्रंथों के अनुसार वसंत पंचमी पर पीला रंग के उपयोग का महत्व है। क्योंकि इस पर्व के बाद शुरू होने वाली बसंत ऋतु में फसलें पकने लगती हैं और पीले फूल भी खिलने लगते हैं। इसलिए वसंत पंचमी पर्व पर पीले रंग के कपड़े और पीला भोजन करने का बहुत ही महत्व है। इस त्योहार पर पीले रंग का महत्व इसलिए बताया गया है क्योंकि बसंत का पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, प्रकाश और आशावाद का प्रतीक है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, व्यंजन बनाते हैं।

1. सादगी और निर्मलता को दर्शाता है पीला रंग

हर रंग की अपनी खासियत है जो हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। हिन्दू धर्म में पीले रंग को शुभ माना गया है। पीला रंग शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक माना जाता है। यह सादगी और निर्मलता को भी दर्शाता है। पीला रंग भारतीय परंपरा में शुभ का प्रतीक माना गया है।

2. आत्मा से जोड़ने वाला रंग

फेंगशुई ने भी इसे आत्मिक रंग अर्थात आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया है। फेंगशुई के सिद्धांत ऊर्जा पर आधारित हैं। पीला रंग सूर्य के प्रकाश का है यानी यह ऊष्मा शक्ति का प्रतीक है। पीला रंग हमें तारतम्यता, संतुलन, पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करता है।

3. सक्रिय होता है दिमाग

मान्यता है कि यह रंग डिप्रेशन दूर करने में कारगर है। यह उत्साह बढ़ाता है और दिमाग सक्रिय करता है। नतीजतन दिमाग में उठने वाली तरंगें खुशी का अहसास कराती हैं। यह आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। हम पीले परिधान पहनते हैं तो सूर्य की किरणें प्रत्यक्ष रूप स दिमाग पर असर डालती हैं।

वसंत पंचमी पर पूजन विधि

माता शारदा के पूजन के लिए भी बसंत पंचमी का दिन विशेष शुभ रहता है। इस दिन 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को पीले-मीठे चावलों का भोजन कराया जाता है तथा उनकी पूजा की जाती है। मां शारदा और कन्याओं का पूजन करने के बाद पीले रंग के वस्त्र और आभूषण कुमारी कन्याओं, निर्धनों व विप्रों को दिने से परिवार में ज्ञान, कला व सुख -शान्ति की वृ्द्धि होती है। इसके अतिरिक्त इस दिन पीले फूलों से शिवलिंग की पूजा करना भी विशेष शुभ माना जाता है।

मां सरस्वती पूजा की विधि

मां सरस्वती पूजा करते समय सबसे पहले सरस्वती माता की प्रतिमा अथवा तस्वीर को सामने रखना चाहिए। इसके बाद कलश स्थापित करके गणेश जी तथा नवग्रह की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद माता सरस्वती की पूजा करें। सरस्वती माता की पूजा करते समय उन्हें सबसे पहले आचमन एवं स्नान कराएं। इसके बाद माता को फूल एवं माला चढ़ाएं। सरस्वती माता को सिंदूर एवं अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करनी चाहिए। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता के चरणों पर गुलाल भी अर्पित किया जाता है। देवी सरस्वती श्वेत(सफेद) वस्त्र धारण करती हैं अत: उन्हें श्वेत वस्त्र पहनाएं। सरस्वती पूजन के अवसर पर माता सरस्वती को पीले रंग का फल चढ़ाएं। प्रसाद के रूप में मौसमी फलों के अलावा बूंदियां अर्पित करना चाहिए। इस दिन सरस्वती माता को मालपुए एवं खीर का भी भोग लगाया जाता है।

Tags: BASANT PANCHMI 2022BASANT PANCHMI KATASARASWATI PUJA 2022SARASWATI PUJA DATE 2022SARASWATI PUJA IN 2022SARASWATI PUJA KAB HAI 2022SARASWATI PUJA SUBH YOGSUBH YOG ON SARASWATI PUJAव्हीएसआरएस न्यूज़ हिंदी
Previous Post

Pune News: जेल पर्यटन पर पड़ा कोरोना का असर

Next Post

255 युवतियों को ठगने वाला रिकी भेल गिरफ्तार। Pimpri-Chinchwad

Vsrs News

Vsrs News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1
मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

18/05/2022
सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

18/05/2022
सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

18/05/2022
मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

18/05/2022

Recent News

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

18/05/2022
749
सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

18/05/2022
730
सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

18/05/2022
764
मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

18/05/2022
739
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

Site Visitors

12149641
Total Visitors
  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist