Up Result लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है। कई सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। वहीं कुछ भाजपा प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो बहुत कम वोटों के अंतर से जीत की दहलीज छू पाए हैं।
मतगणना के दौरान कभी भाजपा प्रत्याशी 100 वोटों से आगे तो कभी विपक्षी दल का प्रत्याशी दो सौ वोटों से आगे हुआ तो प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के दिलों की भी धड़कनें बढ़ गईं। हम आपको उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई और वो कुछ सौ वोटों के अंतर से जीत गए। हम आपको दस ऐसी विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जीत का अंतर बेहद कम रहा।
धामपुर सीट से भाजपा के अशोक कुमार ने सपा के नईमुल रहमान को 203 वोटो से हराया।
कुर्सी विधानसभा सीट से भाजपा के सेकेन्द्र प्रताप सिंह ने सपा के राकेश कुमार वर्मा को 217 मतों से शिकस्त दी।
चांदपुर सीट से सपा के स्वामी ओमेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोटों से हराकर करारी मात दी है।
नेहटौर विधानसभा सीट से भाजपा के ओम कुमार ने रालौद प्रत्याशी मुंशीराम पाल को 258 मतों से हराया।
रामनगर सीट से सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद कुमार अवस्थी को 261 वोटों से मात दी।
इसौली विधानसभा सीट से सपा के मोहम्मद ताहिर खान ने भाजपा के ओमप्रकाश पांडे को 269 वोटों से करारी शिकस्त दी।
बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव सिंह औलख ने सपा उम्मीदवार अमरजीत सिंह को 307 वोटों से हराया।
बड़ौत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल मलिक ने रालौद प्रत्याशी जयवीर सिंह को 315 मतों से हराया।
नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के मुकेश चौधरी ने सपा प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी को 315 वोटों से हराया।
कटरा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह ने सपा उम्मीदवार राजेश यादव को 357 मतों से हरा कर उन्हें हार का स्वाद चखाया।
इन प्रत्याशियों को मिले भरपूर वोट
साहिबाबाद : जीत का अंतर -2,14,286
भाजपा : सुनील कुमार शर्मा -3,22,045
सपा-रालोद : अमरपाल शर्मा -1,07,759
नोएडा : जीत का अंतर -1,81,513
भाजपा : पंकज सिंह -2,44,319
सपा-रालोद : सुनील चौधरी-62,806
दादरी : जीत का अंतर -1,38,218
भाजपा : तेजपाल सिंह नागर – 2,18,068
सपा : राजकुमार भाटी- 79850
मेरठ कैंट: जीत का अंतर- 1,17,526
भाजपा : अमित अग्रवाल -1,60,921
सपा- रालोद : मनीषा अहलावत -43,395
आगरा उत्तर : जीत का अंतर-1,12,370
भाजपा : पुरुषोत्तम खंडेलवाल -1,53,817
बसपा : शब्बीर अब्बास-41,447
मथुरा : जीत का अंतर-1,09,803
भाजपा : श्रीकांत शर्मा -1,58,859
कांग्रेस : प्रदीप माथुर-49,056
महरौनी : जीत का अंतर – 1,10,451
भाजपा : मनोहर लाल पन्थ – 1,84,778
बसपा : किरण खटीक – 74,327
ललितपुर : जीत का अंतर – 1,07,217
भाजपा : राम रतन कुशवाहा -1,76,550
बसपा : चन्द्रभूषण सिंह बुन्देला -69,335
गाजियाबाद : जीत का अंतर-1,05,389
भाजपा : अतुल गर्ग -1,49,841
सपा : विशाल वर्मा -44,452
गोरखपुर शहर : जीत का अंतर-1,02,399
भाजपा : योगी आदित्यनाथ -1,62,961
सपा : सुभावती शुक्ला -60,562