• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Saturday, July 2, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या

Up News…अब विधान परिषद चुनाव: सपा में एक अनार सौ बीमार

admin by admin
2022/06/01 15:06:54
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देश, प्रयागराज, राजनीति, राज्य, लखनऊ, वाराणसी
116 3
0
Up News…अब विधान परिषद चुनाव: सपा में एक अनार सौ बीमार
45
SHARES
742
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

Up लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। राज्यसभा में यूपी कोटे से बीजेपी के 8 और सपा के 3 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है, लेकिन असल लड़ाई अब 20 जून को होने वाली 13 एमएलसी सीटों के लिए है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और कपिल सिब्बल को सपा के कोटे से राज्यसभा भेजने के बाद अखिलेश यादव पर सहयोगी दल और दूसरे पार्टियों से आए नेताओं की दावेदारी से दबाव बढ़ता जा रहा है।

सपा कोटे से एमएलसी बनने के लिए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर इमरान मसूद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे तक दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव के करीबी सुनील साजन से लेकर संजय लाठर और उदयवीर सहित कई नेता भी एमएलसी बनने की लाइन में हैं। इस तरह एमएलसी चुनाव में सपा की हालत एक अनार सौ बीमार वाली है। ऐसे में देखना है कि अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में क्या राज्यसभा की तरह ही फॉर्मूला आजमाएंगे या फिर कोई नया सियासी दांव चलेंगे?

बीजेपी और सपा को मिलेंगी कितनी सीटें?
उत्तर प्रदेश में कुल 100 विधान परिषद सीटें है, जिनमें से विधानसभा कोटे के 13 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन 13 एमएलसी सीटों पर 20 जून को चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन 2 से 9 जून तक दाखिल किए जाएंगे। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इस तरह 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी. इस तरह नतीजे 20 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।

यूपी विधानसभा के आंकड़ों के लिहाज से देखें तो विधान परिषद की 13 सीटों में से बीजेपी को आठ से नौ सीटें मिल सकती हैं जबकि सपा को चार से पांच सीट मिलने की संभावना है। यूपी में कुल 403 विधायक हैं, जिनमें से बीजेपी गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं. इसके अलावा एक बसपा, दो कांग्रेस और दो सीटें जनसत्ता पार्टी के हैं। इस तरह एक विधान परिषद सीट को जीतने के लिए करीब 30 मतों की आवश्यकता होगी।

क्या स्वामी प्रसाद मौर्य बनेंगे एमएलसी?
एमएलसी चुनाव में सपा गठबंधन की चार सीटें कन्फर्म मानी जा रही हैं, जिसके लिए दावेदारी तेज हो गई है। ऐसे में सपा में चुनाव के दौरान दूसरे दल से आए बड़े नेताओं और सहयोगी दलों का दबाव विधान परिषद की सीटों को लेकर कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है। सपा में सबसे ज्यादा चर्चा स्वामी प्रसाद मौर्य की है, जो विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर सीट से हार गए थे।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाकर गैर-यादव ओबीसी को साधने का दांव चल सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में आए थे। स्वामी प्रसाद के साथ-साथ करीब एक दर्जन विधायकों ने बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामा था। ऐसे में स्वामी प्रसाद की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

क्या इमरान मसूद को देंगे तोहफा?
पश्चिमी यूपी के दिग्गज मुस्लिम नेता इमरान मसूद भी सपा कोटे से एमएलसी जाने की चर्चा तेज है। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इमरान मसूद को लेकर अखिलेश यादव ने पहले ही कमिटमेंट दे रखा है, जिसके चलते उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

ओमप्रकाश राजभर बेटे के लिए सपा से एक सीट चाहते हैं
राज्यसभा में अखिलेश यादव ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजा है, जिसके बाद एमएलसी सीट के लिए सहयोगी दल के तौर पर दबाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का है। राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर को विधान परिषद सदस्य बनवाना चाहते हैं, क्योंकि वो वाराणसी में बीजेपी के अनिल राजभर के हाथों चुनाव हार गए थे। ऐसे में ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे को एमएलसी बनाने की कोशिशों में है।

अखिलेश के करीबी जुगत में
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कई करीबी नेता भी इस वक्त सदन से बाहर हैं। संजय लाठर विधानसभा चुनाव हार गए हैं और उनके एमएलसी का कार्यकाल भी अब खत्म हो चुका है। अखिलेश के करीबी सुनील साजन और उदयवीर सिंह को स्थानीय निकाय की एमएलसी सीट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। सुनील साजन चुनाव हार गए थे जबकि उदयवीर का पर्चा खारिज हो गया था। वहीं, सपा के कई सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।

सपा के हिस्से में चार से पांच सीटें आ सकती हैं, लेकिन एमएलसी बनने वाले नेताओं की लंबी लाइन है। दिग्गज नेताओं और सहयोगी दलों के साथ-साथ पार्टी की कई महिला नेताओं का भी दबाव है कि उन्हें विधान परिषद भेजा जाए। ऐसे में विधान परिषद के लिए कैंडिडेट के नामों का चयन अखिलेश यादव के लिए आसान नहीं दिख रहा है जबकि 2024 के चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछाई जा रही है।

विधान परिषद का कार्यकाल हो रहा खत्म
गोरखपुर सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। योगी के इस्तीफे से एक सीट खाली हुई है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कांग्रेस के एकलौते एमएलसी दीपक सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं सपा से जगजीवन प्रसाद, बलराम यादव,डॉ.कमलेश कुमार पाठक,रणविजय सिंह, एडवोकेट राम सुंदर निषाद और सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले शतरुद्र प्रकाश का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके अलावा बसपा के तीन एमएलसी अतर सिंह राव, सुरेंदर कुमार कश्यप और दिनेश चंद्रा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Tags: national hindi newsnational hindi news todayUP Hindi Newsup hindi news liveup hindi news todayUp News...now Legislative Council elections: One pomegranate hundred sick in SPUp News...अब विधान परिषद चुनाव: सपा में एक अनार सौ बीमारअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश में राज्यसभा के बाद अब विधान परिषद चुनावपूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर इमरान मसूद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभरयोगी आदित्यनाथराज्यसभा में यूपी कोटे से बीजेपी के 8 और सपा के 3 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तयसुनील साजन से लेकर संजय लाठर और उदयवीर
Previous Post

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह का शिलान्यास

Next Post

National News: आजम से मिले अखिलेश,नाराजगी दूर,राजनीति शुरु

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1
विद्यालय का झूला टूटने से एक बच्चा घायल एक की मौत। Ayodhya

विद्यालय का झूला टूटने से एक बच्चा घायल एक की मौत। Ayodhya

01/07/2022
एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर रिक्षावाला संगठन द्वारा जश्न। Pune

एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर रिक्षावाला संगठन द्वारा जश्न। Pune

01/07/2022
Pune News: देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री,भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान-ब्राह्मण संघ

Pune News: देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री,भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान-ब्राह्मण संघ

01/07/2022
Pcmc News: छह माह में 2,214 बुलेट चालकों पर 22 लाख का जुर्माना

Pcmc News: छह माह में 2,214 बुलेट चालकों पर 22 लाख का जुर्माना

01/07/2022

Recent News

विद्यालय का झूला टूटने से एक बच्चा घायल एक की मौत। Ayodhya

विद्यालय का झूला टूटने से एक बच्चा घायल एक की मौत। Ayodhya

01/07/2022
726
एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर रिक्षावाला संगठन द्वारा जश्न। Pune

एकनाथ शिंदे के सीएम बनने पर रिक्षावाला संगठन द्वारा जश्न। Pune

01/07/2022
726
Pune News: देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री,भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान-ब्राह्मण संघ

Pune News: देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री,भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान-ब्राह्मण संघ

01/07/2022
891
Pcmc News: छह माह में 2,214 बुलेट चालकों पर 22 लाख का जुर्माना

Pcmc News: छह माह में 2,214 बुलेट चालकों पर 22 लाख का जुर्माना

01/07/2022
784
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist