National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. ऋषि सुनक ने यूके का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है. भारत में भी उनकी जीत पर काफी खुशी मनाई जा रही है। खास बात है कि ऋषि सुनक के अलावा भी वैश्विक स्तर पर कई ऐसे चेहरे हैं, जो भारतीय मूल के होकर अपने देशों की सत्ता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
दिवाली के मौके पर भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया ह। यूके में सियासी उलटफेर के बीच सिर्फ 45 दिन ही प्रधानमंत्री रह पाईं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव नेताओं के भारी समर्थन के साथ पीएम की रेस जीत ली. उनके सामने चुनाव लड़ने वालीं पेनी मोरडॉन्ट को काफी कम सांसदों का समर्थन मिला, जिसके बाद उन्होंने चुनाव से पीछे हटने का ऐलान कर दिया।
रविवार को चुनाव से पहले ऋषि सुनक की दावेदारी उस समय और मजबूत हो गई थी, जब पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री बनने की रेस से बाहर हो गए थे। बोरिस जॉनसन के हटते ही ऋषि सुनक का सीधा मुकाबला पेनी से रह गया था, जो शुरुआत से ही उनके सामने ज्यादा मजबूत नहीं मानी जा रही थीं।
ऋषि सुनक की जीत पर भारत में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। सबसे खास बात है कि ऋषि सुनक हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले पहले नेता हैं, जो ब्रिटेन की सत्ता पर राज करेंगे। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सिर्फ ऋषि सुनक के साथ-साथ भारतीय मूल के कई और भी ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने भारत के नाम को आगे बढ़ाया है।
लियो वराडकर
भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड में बड़े नेता हैं, जो मौजूदा समय में सरकार में अहम मंत्री पद संभाल रहे हैं।वे साल 2017 से लेकर 2020 तक आयरलैंड के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। लियो का जन्म डबलिन में हुआ, जबकि उनके पिता अशोक का जन्म मुंबई में हुआ था। 1960 के दशक में लियो के पिता यूके आ गए थे।
वेवल रामकलावन
भारतीय मूल के वेवल रामकलावन सेशेल्स के बड़े राजनेता हैं, जो 26 अक्टूबर 2020 को सेशेल्स के राष्ट्रपति बने थे।राष्ट्रपति बनने से पहले वेवल रामकलावन विपक्षी नेता और कई बार सांसद भी रह चुके हैं। वेवल रामकलावन की जड़ें भारत के बिहार से जुड़ी हुई हैं। वेवल के दादा बिहार के गोपालगंज जिले के थे। वेवल पुजारी भी रह चुके हैं और पिछले दो दशकों से राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हैं।
मोहम्मद इरफान अली
2 अगस्त साल 2020 को मोहम्मद इरफान अली ने साउथ अमेरिका के गयाना के नौंवे कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। मोहम्मद इरफान अली आधे भारतीय मुस्लिम और आधे गयानी परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका जन्म वेस्ट कोस्ट डैमरारा के लिओनोरा में हुआ था।
एंटोनियो कोस्टा
पुर्तगाल के वर्तमान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारत से ताल्लुक रखते हैं। एंटोनियो कोस्टा ने 26 नवंबर 2015 को पुर्तगाल के 119वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कोस्टा आधे पुर्तगाली और आधे भारतीय हैं। उनके पिता मूल रूप से गोवा के रहने वाले थे, जिनका जन्म अफ्रीकी देश चेूरालर्र्ळिींश में हुआ था। एंटोनियो कोस्टा को गोवा में बाबुश के नाम से भी जाना जाता है।
प्रविंद जुगनाथ
भारतीय मूल के प्रविंद जुगनाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। प्रवीण जुगनाथ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ताल्लुक रखते हैं। प्रवीण जुगनाथ का जन्म एक अहीर हिंदू परिवार में हुआ था। अप्रैल 2022 में ही प्रविंद जुगनाथ आठ दिनों के दौरे पर भारत पहुंचे थे। जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
हलीमा याकूब
भारतीय मूल की हलीमा याकूब साल 2017 से सिंगापुर की राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वे सिंगापुर की संसद की स्पीकर थीं। सबसे खास बात है कि हलीमा सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति है। हलीमा याकूब के पिता एक भारतीय मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे।
पृथ्वीराज सिंह रूपन
भारतीय मूल के पृथ्वीराज सिंह रूपन साल 2019 से मॉरीशस के सातवें राष्ट्रपति हैं। पृथ्वीराज सिंह रूपन का जन्म एक भारतीय आर्य समाजी परिवार में हुआ था। पृथ्वीराज सिंह रूपन पहली बार साल 2000 में नेशनल असेंबली के सदस्य बने थे, तभी से उनकी राजनीति चमकती हुई चली गई।
चंद्रिकाप्रसाद चन संटोखी
भारतीय मूल के चंद्रिकाप्रसाद चन संटोखी दक्षिण अमेरिका के सूरीनाम देश के राष्ट्रपति हैं। संटोखी का जन्म साल 1959 में सूरीनाम में ही एक भारतीय-सूरीनामी परिवार में हुआ था। राजनेता से पहले वे एक पुलिस अफसर भी थे।