National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) रॉबर्ट वाड्रा ने महंगाई के मुद्दे पर कहा,जनता की आवाज को दबाने के लिए बढ़ती महंगाई और खाने के ऊपर जीएसटी लगाने से सरकार के ऊपर उठने वाले सवाल खत्म नहीं होंगे। गिरती अर्थव्यवस्था और लगातार बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए आखिर सरकार क्या कर रही है? हमें ये सवाल भी सरकार से पूछना चाहिए। जनता से किये हुए वादे आप भूल सकते हैं, मगर जनता नहीं। जनता की आवाज को ना तो दबाया जा सकता है, ना ही उसे नजरअंदाज किया जा सकता है, क्योंकि जनता से सरकार है, सरकार से जनता नहीं।
प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया
राहुल गांधी के बाद अब पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ने जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया है। उनके अलावा तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है।