National नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्र सरकार मंत्रिमंडल का आज विस्तार बस थोडी ही देर में होने वाला है। लेकिन सुबह से शाम तक मंत्रीयों के इस्तीफों की चौंकाने वाली खबरों पर सबकी निगाहें टिकी है। सबकी दिलचस्पी कौन शामिल होगा इस बात पर नहीं बल्कि किसकी मोदी सरकार से छूट्टी हो गई इस बात पर है। पुराने भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर का मंत्रिमंडल से विदाई सबको चौंकाने का काम किया। इसके बाद कोरोना महामारी को ठीक ढंग से कंट्रोल करने में फेल रहे डॉ. हर्षवर्धन को भी हटाया गया। इसके साथ पश्चिम बंगाल से बाबूल सुप्रियो को मंत्रिमंडल से हटाना चौंकाने वाली बात रही। जबकि बंगाल चुनाव में एक महिने पहले सुप्रियो,मोदी के आंखों का तारा हुआ करते थे। कुल 14 मंत्रियों की मोदी सरकार से छुट्टी हुई है। इनकी जगह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। अगले साल होने वाले यूपी,गुजरात,उतराखंड समेत चार राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन राज्यों से ज्यादा मंत्रियों को बनाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र के कभी शिवसेना में रहे तोप नारायण राणे को मंत्रीमंडल में जगह मिली है।
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा.हर्षवर्धन,स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, हिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे,सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं।
इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे शामिल हैं। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।
पीएम मोदी की नई टीम में जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया,असम में जीत हासिल करने के बावजूद दोबारा सीएम नहीं बनाए गए सर्बानंद सोनोवाल से लेकर कई दिल्ली की सांसद मिनाक्षी लेखी को जगह दी जा सकती है। वहीं, जेडीयू, एलजेपी, अपना दल जैसे सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत 5 मंत्रियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। यूपी से सबसे ज्यादा 7 तो गुजरात से 5 मंत्री बनाए जा रहे हैं। अब तक संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।
इस्तीफों की पूरी लिस्ट
1. रविशंकर प्रसाद
2. प्रकाश जावड़ेकर
3. डॉ. हर्षवर्धन
4. बाबुल सुप्रियो
5. रतनलाल कटारिया
6. रमेश पोखरियाल निशंक
7.देबोश्री चौधरी
8. संतोष गंगवार
9. संजय धोतरे
10. अश्विनी चौबे
11. प्रताप सारंगी
12. राव साहेब दानवे
13. सदानंद गौड़ा
14. थावरचंद गहलोत