अहमदाबाद। व्हीएसआरएस न्यूज: भारत में गुजरात एक मात्र ऐसा राज्य है जो पर्यटन को लेकर सबसे ज्यादा विविधता वाला प्रदेश माना जाता है| वैसे तो गुजरात में कई जगहें घूमने लायक है, लेकिन केवडिया में 597 फिट ऊंचा विशालकाय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने लोगों के मन में एक खास जगह बनाई है| स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को, अमेरिका में स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है| बच्चों के पोषण पार्क, आरोग्य वैन, कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे प्वाइंट्स फैमिली हॉलीडे प्वाइंट्स के तौर पर उभरे हैं|
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मस्ट-विजिट’ जगह के रूप में वर्गित किए जाने वाले इस स्थान के आसपास नर्मदा नदी के किनारे, सतपुड़ा और विंध्याचल पर्वतमाला समेत कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को लुभाती हैं| गुजरात में इस प्रोटेक्ट से शुरुआत से जुड़े हुए राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि इस जगह को पूरे परिवार के लिए एक मॉडल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण था|
श्री गुप्ता ने पीटीआई से कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में, शहर को अपनी पारिस्थितिकी और स्थानीय विरासत को संरक्षित करते हुए पूरे परिवार के लिए एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है| उन्होंने कहा कि शहर का मुख्य आकर्षण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर बनवाया है वो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है|