नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार के दिन सुबह 11 बजे संपत्ति कार्ड योजना का शुभारंभ करने जा रहे है। यह संपत्ति कार्ड मतलब स्वामित्व योजना है। अपने संपत्तियों का मालिकाना हक कार्ड होगा। कल वीडयो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एक लिंक जारी की जाने वाली है जहां से रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। पहली बार ऐसा होगा कि देश के लाखों ग्रामीणों को अपने संपत्ति का मालिक होने का प्रमाणपत्र मिलेगा। एक आधुनिक तंत्र का उपयोग से एक दिन में रजिस्ट्रेशन रसीद प्राप्त हो जाएगी।
सरकार की इस योजना से ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इसके बदले में वे बैंकों से कर्ज और दूसरे वित्तीय फायदा उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस कार्यक्रम की शुरूआत से करीब एक लाख संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति से जुड़े कार्ड अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा। ये लाभार्थी 6 राज्यों के 763 गांवों से हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्यप्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल हैं। महाराष्ट्र को छोड़कर इन सभी राज्यों के लाभार्थियों को एक दिन के भीतर अपने संपत्ति कार्ड की भौतिक रूप से प्रतियां प्राप्त होंगी। महाराष्ट्र में संपत्ति कार्डों के लिये कुछ राशि लिए जाने की व्यवस्था है, इसलिए इसमें एक महीने का समय लगेगा।