नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू गोदकर और लाठी डंडों से पिटाई करके निर्मम हत्या कर दी गई थी। राम मंदिर चंचा लेने के विवाद पर हत्या हुई ऐसा लोगों का मानना ह ै। जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि एक रेस्टारंट बंद कराने को लेकर उपजे विवाद में हत्या हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। हत्या करने वाले आरोपी की पत्नी को कोरोना काल में अपना खून रिंकू शर्मा ने दिया था।
10 फरवरी की रात दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के एक शख्स की बेरहमी से लाठी-डंडो से पीटकर और फिर चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। रिंकू भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य भी था, इसलिए अब यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां एक ओर एक बड़ा वर्ग ये आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई वहीं पुलिस की थ्योरी इस मामले में पूरी तरह से अलग है। पुलिस ने जो जांच की है उसके आधार पर अतिरिक्त डीसीपी एस धामा ने बताया है कि 25 वर्षीय रिंकू पर 10 फरवरी की रात जन्मदिन की पार्टी में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों और उसके बीच झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले से किसी भी और वजह का जोड़ा जाना तथ्यात्मक रूप से गलत है। पुलिस ने बताया है कि रिंकू पर हमला करने वाले सभी उसे जानते थे। दोनों पक्षों में खाने के दुकान को खोलने को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह दोनों दुकानें आसपास थीं। पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव
धार्मिक संगठन से जुड़े होने की वजह से रिंकू पर हमला होते ही इलाके में तनाव फैल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को के ब्लॉक में तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को दबिश शुरू कर दी गई। सुबह में रिंकू की मौत के बाद संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शाम में रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने गुरुवार देर शाम तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
परिवार का ये है आरोप
परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गयी है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।