नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्र सरकार का आज आम बजट वित्तमंत्री सीतारमण ने पेश की। बजट में मोदी सरकार बुजुर्गों की लाठी बनने का काम किया। अब 75 वर्ष से ज्यादा के उम्र वाले बुजुर्गों का टैक्स माफ करने का एलान किया। आजादी के 75 वें साल में 75 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों की लाठी बनने का अहम फैसला सरकार ने ली।
नौकरशाह,मध्यम वर्ग का हाथ खाली रहा। सैलरी वालों का दिल तोडा गया। बजट में न कोई अतिरिक्त टैक्स की छूट मिली और न ही टैक्स स्लैब में सुधार किया गया। वन नेशन वन राशन कार्ड को 32 राज्यों में लागू किया जाएगा। शिक्षा,स्वास्थ्य,उद्योग,कृषि,रियल इस्टेट,बाजार पर बजट में फोकस किया गया है। नौकरशाह,सामान्य वर्ग,ऑटो इंडिस्ट्रीज,इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को निराशा हाथ लगी है।
20 साल पुरानी गाडियों को सडकों से हटाया जाएगा। इसके पीछे प्रदुषण को नियंत्रण किया जा सकता है। पुराने जाएंगे नए आएंगे। शेअर बाजार झूमा,1650 अंक उछला है। सीता के पिटारे से एकलव्य निकले। करीबन 100 सैनिक स्कूल खोलने का एलान किया गया।
लेकिन लॉकडाउन के मारे आयकर दाता किनारे हो गए। टैक्स में कोई राहत नहीं,जैसे थे की परिस्थिति में किया गया। लॉकडाउन में लोग आर्थिक कमजोर हुए बजट में उम्मीद थी कि टैक्स में कुछ राहत मिलेगी परंतु ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में 5 लाख तक टैक्स में छूट है। किसानों को खुश करने के लिए एमएसपी में डेढ गुना बढाया गया। अब किसान 22 धान्य निर्यात कर सकेगें। पेंशन धारकों को राहत द्ेने का काम किया गया।
क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
सस्ता हुआ- बिजली,इंश्योरेंस,स्टील प्रोडक्ट,सोना,चांदी,पेंट,लोहा,जूता,नायलोन का सामान,ड्राई क्लीनिंग,चमड़े के उत्पाद,पॉलिस्टर कपड़ा,रत्न,शराब आदि।
महंगा हुआ-मोबाइल,मोबाइल चार्जर,इलेक्ट्रॉनिक सामान,सूती कपड़ा,ऑटो पॉर्टस आदि।