लखनऊ(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान पवित्र कुरान के बारे में कहा कि यह किताब आतंकवाद से प्रेरित करती है। साथ ही रिजवी ने कुरान से 26 आयतों को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है जिसका भारी विरोध हो रहा है। धर्मगुरुओं,मौलानाओं ने रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की तो कुछ लोगों ने रिजवी के घर के सामने कुरान पढी। लखनऊ में दयानुद्दौला कर्बला में सालाना मजलिस के बाद महिलाओं ने वसीम रिजवी के पोस्टर फूंके।
रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है उसमें कहा है कि कुरान से 26 आयतें आतंकवाद को बढा देती है। यह एक वायरस है। ऐसे में इन्हें हटाया जाना चाहिए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने करोडों मुसलमानों के मजहबी जज्बातों से खिलवाड का आरोप लगाते हुए रिजवी की गिरफ्तार की मांग की। धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने वसीम रिजवी को इस्लाम का दुश्मन करार दिया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कुरान एक पवित्र ग्रंथ है जो इंसानियत का पैगाम देता है।