जयपुर(व्हीएसआरएस न्यूज) राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता और केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है,जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त,रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में जसवंत सिंह के बारे में लिखा है कि जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की,पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति में आने बाद। अटल जी की सरकार के दौरान,उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त,रक्षा और विदेश मामलों में उन्होंने एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन का दुख है।
पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन,पीएम मोदी,राजनाथ समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है राजस्थान के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को शक्ति प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जसोल जी के निधन की खबर पाकर अत्यंत दुःख पहुंचा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल दें। उन्होंने ट्वीट किया है कि,एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा हो या एक राजनेता के रूप में राष्ट्र की सेवा हो उन्होंने सच्चे मन से की है,अटल जी की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य करते हुए उन्होंने नई छाप छोड़ी। समाज कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्र सदैव याद रख़ेगा।