मंडी में सब्जियों की आवक और दाम
सब्जी आवक दाम
मटर 785 30 से 75
गोभी 822 5 से 16
फ्रांसबीन 213 40 से 63
( सब्जियों की आवक क्विंटल और दाम प्रति किलो में )
शिमला| व्हीएसआरएस न्यूज: वैश्विक महमारी कोरोना संक्रमण के बीच भारत देश के पश्चिमी राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित हुआ लेकिन उत्तर भारत में इसकी वजह से हुई बारिश के बाद पहाड़ों की सब्जियों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश के बाद मैदानी इलाकों की सब्जियों की फसल खराब होने से पहाड़ों की सब्जियों की मांग बढ़ गई है।
कल शुक्रवार को राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर, फूलगोभी और फ्रांसबीन सीजन के रिकॉर्ड दामों पर बिके। हालांकि मंडी में सब्जियों की कम आवक को भी दामों में तेजी का कारण बताया जा रहा है। ढली मंडी में शुक्रवार को मटर अधिकतम 75 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 16 रुपये प्रति किलो और फ्रांसबीन 63 रूपये प्रति किलो के रिकॉर्ड रेट पर बिकी।
वही फसल की बढ़िया दाम मिलने से सब्जी उत्पादक खासे उत्साहित नजर आए। ढली मंडी में गोभी बेचने आए ठियोग के रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि इस सीजन में अब तक गोभी के रेट 3 से 8 रुपये प्रति किलो चल रहे थे, आज उनकी गोभी 12 से 15 रुपये प्रति किलो बिकी है। मंडी में मटर भी रिकॉर्ड 75 रुपये किलो के दाम पर बिका है।
ढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर और चियोग वेजिटेबल कंपनी के संचालक मनीष चौधरी ने बताया कि मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सब्जी खराब होने से पहाड़ों की सब्जी की डिमांड बढ़ी है, जिससे दामों में तेजी आई है।
हालाँकि शुक्रवार को सब्जियों की आमद भी कम रही। आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दामों में तेजी बने रहने की उम्मीद है। वही महाराष्ट्र और बंगलूरू में भी बढ़ी मांगढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि दिल्ली की गाजीपुर मंडी में पहाड़ की फूलगोभी और महाराष्ट्र, बंगलूरू की मंडियों में पहाड़ी मटर और फ्रांसबीन की मांग में इजाफा हुआ है।