पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) देश के बडे उद्योगपति रतन टाटा अपनी इंसानियत को एक बार फिर साबित कर दिखाया। पुणे में बीमार पडे अपने कर्मचारी का हाल चाल पूछने के लिए अचानक मुंबई से पुणे पहुंचे। कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी चलाते है। यह कर्मचारी पिछले दो साल से बीमार चल रहा है। रतन टाटा मुंबई से सीधे पुणे पहुंचे।
कर्मचारी को हैरानी और खुशी हुई
रतन टाटा के व्यक्गित दौरा था मीडिया को कोई सूचना नहीं दी गई थी। चुपचाप पुणे की एक सोसायटी में पहुंचे जहां उनका कर्मचारी रहता है। रतन टाटा को देखकर कर्मचारी हैरान हुआ और खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले कर्मचारी को विश्वास नहीं हुआ। टाटा समूज के सर्वेश्वर रतन टाटा रविवार को दोपहर 3 बजे कोथरुड में गांधी भवन के पास वुडलैंड सोसायटी में पहुंचे। बिना कोई तामझाम सुरक्षा के पहुंचे। कर्मचारी इनामदार देखकर आश्चर्य चकित हो गया। आधा घंटे हालचाल पूछने के बाद अच्छे स्वास्थ्य की कामना करके चले गए। सोसायटी के लोग भी रतन टाटा की इस मानवता रुप को देखकर हैरान हुए। सोसायटी में दो गाडियां दाखिल हुई। सीधे लिफ्ट में घुस गए।
सोसायटी के अध्यक्ष उनकी बेटी से संवाद
सोसायटी के अध्यक्ष अभिजीत माकाशीर ने कहा कि रतन टाटा का सोसायटी में आगमन हमेशा यादगार रहेगा। उनके सरल स्वभाव को देखते हुए ऐसा लगा हम ईश्वर रुपी दर्शन कर रहे है। रतन टाटा ने कहा कि हमको अपने लक्ष्य में ध्यान केंद्रित करना चाहिए और विचलित नहीं होना चाहिए।