पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में कोरोना बेलगाम हो गया है। कोरोना की रफ्तार के आगे स्वास्थ्य महकमा लाचार दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 15 हजार से ज्यादा मरीज पाए गए जो चिंता का विषय है। पुणे,नागपुर कोरोना का हॉटस्पॉट स्थल बन गया है। दोनों शहरों में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लग चुका है। अकोला में रात 8 से सुबह 8 तक लॉकडाउन लगा है।
पुणे में जरूरी सेवाएं कर्फ्यू से अलग
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू। कर्फ्यू से जरूरी सेवाओं को अलग रखा गया
नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को आने-जाने की मंजूरी लेनी होगी।
बाजार,होटल,मॉल और सिनेमा हॉल रात 10 बजे तक ही खुले रह सकेंगे। रात 11 बजे तक शहर में ऑनलाइन डिलिवरी हो सकेगी।
होटल और रेस्तरां को कुल सीटों और उनमें से कितनी खाली रखी जा रही हैं इसका बोर्ड लगाना होगा।
सिनेमा हॉल को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी,लेकिन उन्हें रात 10 बजे तक बंद करना होगा।
सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल पर एक बार में पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं होने चाहिए।
एमपीएसी और यूपीएससी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति है।
शहर के गार्डन शाम होते ही बंद हो जाएंगे। शादी और अंतिम संस्कार के लिए 50 लोगों की अनुमति दी गई है।
स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखे जाने का फैसला लिया गया है।
इन नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुणे में वैक्सीन की मात्रा बढाने के लिए जिला प्रशासन केंद्र से संपर्क कर रही है। जालना में 2 हेल्थ वर्कर डोज लगाने के बाद पॉजिटिव पाए गए। नागपुर में एक हफ्ता के लिए लॉकडाउन,जलगांव में जनता कर्फ्यू और औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।