पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज)पिंपरी चिंचवड शहर के सेवा विकास बैंक घोटाले के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन और पूर्व उपमहापौर अमर मूलचंदानी का पुलिस रिमांड 15 मार्च तक कोर्ट ने बढाने का आज आदेश दिया। काफी लंबी बहस के बाद दोनों बाजू के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस रिमांड 3 दिन बढा दिया।
आपको बताते चलें कि अमर मूलचंदानी को मुंबई के मलाड से पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। तीन दिन ससून में इलाज के बाद 9 मार्च को मोरवाडी कोर्ट में पेश किया गया था। सरकारी वकील की मांग पर कोर्ट ने 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा। आज पुलिस रिमांड का आखिरी दिन था। पुलिस ने दोपहर बाद मोरवाडी कोर्ट में अमर मूलचंदानी को हाजिर की। मूलचंदानी की ओर से तीन जाने माने वकीलों ने पैरवी की। पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने दलीलें दी कि मूलचंदानी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे।अभी जांच अधूरी है। कुछ समय और दिया जाना चाहिए। जबकि मूलचदांनी के वकीलों ने मजबुती के साथ रिमांड तोडने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करते दिखे। मगर कोर्ट ने 15 मार्च तक अमर मूलचंदानी को वापस पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश सुनाया।
मूलचंदानी के विरुद्ध पिंपरी,हिंजवडी,भोसरी एमआयडीसी,चिंचवड पुलिस थानों में बैंक से संबंधित घोटाले,अनियमिताएं,गडबडी,डेटा चोरी,गबन,धोखाधडी के विभिन्न मामले दर्ज है। कुछ मामले बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ही दर्ज करवाए है। अमर मूलचंदानी गिरफ्तार होने के बाद दो बार हॉस्पिटल में शूगर और ब्लैड प्रेशर बीमारी को लेकर भर्ती हो चुके है। लेकिन पुलिस और न्यायपालिका ने अपना काम पूरी इमानदारी और निष्पक्ष होकर की है। इस प्रकरण पर पिंपरी चिंचवड शहर की जनता की निगाहें टिकी हुई है। पुलिस के कामकाज पर भी बारिक नजर रखी जा रही है। बैंक के हजारों खाता धारकों की सांसें अटकी हुई है कि कहीं बैंक डूब न जाए और उनका गाढी कमाई का पैसा अटक न जाए।