पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) हाल ही में पुणे के समाजसेवी गिरीस प्रभुणे को केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार का ऐलान किया गया जिससे पिंपरी चिंचवड़ शहर में ख़ुशी का माहौल रहा। लेकिन पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका द्वारा गिरीश प्रभुणे की संस्था को टैक्स की नोटिस भेजी गई है। पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम इस संस्था को प्रॉपर्टी टैक्स के चलते महापलिका ने नोटिस द्वारा बकाया राशि भरने के लिए नोटिस जारी किया है। पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम संस्था द्वारा अब तक 1 करोड़ 83 लाख का पॉपर्टी टैक्स का भुगतान होना बाकी है।21 जनवरी को महापलिका द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की नोटिस भेजी गई थी।महापलिका द्वारा बताया जा रहा है कि 1 लाख के ऊपर जिन संस्था या लोगों का टैक्स भरा नहीं गया है उन्हें नोटिस जारी की गई है।
हालाँकि शिवसेना सासंद श्रीरंग बारणे ने कहा कि यह संस्था में गरीब और विमुक्त समाज के बच्चों को पढ़ाया जाता है और गिरीश प्रभुणेे यह सामाजिक कार्य कर रहे है। उन्हें एक तरफ केंद्र सरकार की ओर से पद्मश्री जैसा सम्मान दिया गया तो दूसरी तरफ पिंपरी चिंचवड़ महापालिका द्वारा टैक्स की नोटिस भेजना यह बात गलत है और इस बारे में जाँच होनी चाहिए ऐसी मांग श्रीरंग बारणेे ने की है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बारे में कहा है कि पिंपरी चिंचवड मनपा में भाजपा की सत्ता है। अगर किसी को कोई पुरस्कार मिला भी है तो अपना रिकॉर्ड ठीकठाक रखना चाहिए। प्रॉपर्टी टैक्स भरना अच्छे नागरिकों का काम है। मंत्री हो या पत्रकार सबको टैक्स भरना पडता है। उपमुख्यमंत्री हूं फिर भी जहां रहता हूं वहां प्रॉफर्टी टैक्स भरता हूं।